उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरलखनऊसियासत-ए-यूपी

मलिहाबाद से सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज ने चुनाव लड़ने से किया इनकार…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ( सपा ) ने मलिहाबाद सीट से पूर्व सांसद सुशीला सरोज को प्रत्याशी बनाया लेकिन उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर चुनाव न लड़ने की असमर्थता जतायी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी जिस प्रत्याशी को टिकट देगी, उसका समर्थन में काम करेगी।

सुशीला ने सपा सुप्रीमो से किया आग्रह, किसी और को बनाएं प्रत्याशी

पूर्व सांसद सुशीला सरोज ने बताया कि वह रविवार की दोपहर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से पार्टी कार्यालय में मिली। उनसे मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने आवेदन किया है, उसी में से किसी को लड़ा दीजिए। शेष आपका जो भी अंतिम निर्णय होगा, वह मुझे स्वीकार है। यदि आप कहेंगे तो मैं चुनाव भी लड़ूंगी।

अब सवाल उठ रहा है कि क्या अखिलेश किसी और को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बना सकते है या फिर सुशीला सरोज को ही पार्टी का चिन्ह देकर चुनाव लड़वाएंगे? फिलहाल क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि सपा की ओर से अब कौन उम्मीदवार बनाया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button