उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP PCS Transfer: यूपी में 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन ने 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नई तैनाती के तहत कई जिलों में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इसके अलावा प्रयागराज में अपर नगर आयुक्त और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर भी तैनाती की गई है।

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, सिद्धार्थ को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़ बनाया गया है। राजीव कुमार शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप कुमार श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सिद्धार्थनगर नियुक्त किया गया है।

मनोज प्रकाश को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), इटावा और अंकित शुक्ला को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात बनाया गया है। नरेंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है। आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सहारनपुर नियुक्त किया गया है।

विकास सिंह  बने उपजिलाधिकारी, गोंडा

वहीं, देवेंद्र प्रताप सिंह को अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है। विकास सिंह को उपजिलाधिकारी, गोंडा के पद पर तैनाती दी गई है। संजय चावला के संबंध में जारी सूची में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), झांसी का ही पद दर्ज है। इसके अलावा गौरव श्रीवास्तव, शिवप्रताप शुक्ला और अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button