देशबड़ी खबर

प्रोफेसर ने छात्रा को मोबाइल पर भेजा अश्लील मैसेज, पिता ने कॉलेज में जाकर जड़ा थप्पड़

महाराष्ट्र के नागपुर में एक प्रतिष्ठित कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज भेजने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला सामने आने के बाद छात्रा के नाराज पिता ने कॉलेज पहुंचकर प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया। वहीं, बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कॉलेज प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

प्रोफेसर को थप्पड़ पड़ने से कॉलेज में मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, यह मामला नागपुर के वाठोडा क्षेत्र स्थित एक कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि मध्य नागपुर की एक युवती करीब एक साल पहले इस कॉलेज में पढ़ती थी। हाल ही में परिवार के सदस्यों ने जब उसके मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें अश्लील भाषा में लिखे कुछ आपत्तिजनक मैसेज मिले। इन संदेशों को देखकर छात्रा के पिता नाराज हो गए और सीधे कॉलेज पहुंच गए। कॉलेज में प्रोफेसर के साथ उनकी तीखी बहस हुई। इसी दौरान पिता ने प्रोफेसर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया।

बजरंग दल और ABVP का प्रदर्शन

प्रोफेसर पर लगे आरोपों को गंभीर बताते हुए बजरंग दल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कल रात किया गया, जिसमें पुलिस भी मौजूद रही। दोनों संगठनों ने कॉलेज के संचालक को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। विरोध-प्रदर्शन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी प्रोफेसर को जांच पूरी होने तक अवकाश पर भेज दिया है।

पुलिस में अब तक शिकायत नहीं

इस मामले में वाठोडा पुलिस थाने में अब तक कोई औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल उन्हें पीड़िता के परिवार की ओर से कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा है कि परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला इस बात पर भी जोर देता है कि शिक्षण संस्थानों में किसी भी शिकायत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पीड़ित छात्र सदमे में है। परिजन भी काफी दुखी हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button