उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP BJP : भाजपा ने घोषित किए सोशल मीडिया और आईटी विभाग के संयोजक, पंकज चौधरी ने जारी की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के क्षेत्रीय संयोजकों और सह-संयोजकों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से गुरुवार को जारी सूची में पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पश्चिम क्षेत्र: सोशल मीडिया विभाग का संयोजक शिवांशु श्रीवास्तव को बनाया गया है। डॉ. हर्षवर्धन सिंह, दीपांशु सिंह, मयंक बालिया, नितेश यादव और दिव्यांशु भटनागर सह-संयोजक होंगे। आईटी विभाग में अम्बर स्वामी संयोजक, जबकि प्रवीण पाठक और भूदेव सह-संयोजक बनाए गए हैं।

ब्रज क्षेत्र: सोशल मीडिया विभाग में जितेंद्र सविता संयोजक होंगे। गायत्री अग्रवाल, विक्रांत गर्ग, नितेश गुप्ता और ऋतु गौतम को सह-संयोजक बनाया गया है। आईटी विभाग में कृष्णवीर सिंह संयोजक और मनीष कटारा सह-संयोजक होंगे।

कानपुर क्षेत्र: सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी हर्ष द्विवेदी को संयोजक के रूप में सौंपी गई है। सौरभ कमल, सौरभ मिश्रा और सुमित गुप्ता सह-संयोजक होंगे। आईटी विभाग में सुरेंद्र विश्वकर्मा संयोजक और अभिषेक पांडेय सह-संयोजक बनाए गए हैं।

अवध क्षेत्र: सोशल मीडिया विभाग के संयोजक प्रशांत तिवारी होंगे। रत्नेश अवस्थी, अभिनव गिरी, महेंद्र त्रिपाठी और प्रशांत सिंह सह-संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में ज्योतिर्मय चतुर्वेदी संयोजक तथा मनीष मिश्रा और अभय सिंह सह-संयोजक होंगे।

काशी क्षेत्र: सोशल मीडिया विभाग में अतुल पांडेय संयोजक होंगे। पुंडरीक मिश्रा, निमिष खत्री और अभिषेक खरवार सह-संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में विजय गुप्ता संयोजक तथा कार्तिक गुप्ता और सचिन कुमार सह-संयोजक होंगे।

गोरखपुर क्षेत्र: सोशल मीडिया विभाग के संयोजक सृजन निगम होंगे। शुभम दीक्षित, नितेश कुमार मिश्रा और हिमांशु चंद्र कौशिक सह-संयोजक बनाए गए हैं। आईटी विभाग में समीर श्रीवास्तव संयोजक और अश्वनी मिश्रा सह-संयोजक होंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button