उत्तर प्रदेशलखनऊ

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क कैम्प

लखनऊ। ग्रीन सिटी हाॅस्पिटल, कुर्सी रोड में सफलतापूर्वक निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. ए.बी. सिंह जीएम एन एच ए मौजुद रहे। कैम्प में रोगियों का निःशुल्क परीक्षण हुआ। कैम्प में आये मरीजों को चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न रोगों से जुड़े सवालों के जबाब मिले जिसमें कैंसर, रिकंस्ट्रक्टिव प्लास्टिक सर्जरी, गाइनेकोलाॅजी आदि प्रमुख हैं। इसमें आयुष्मान भारत योजना द्वारा निःशुल्क इलाज के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इस योजना के अंतर्गत कैंसर का इलाज, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी आदि व अन्य प्रकार की डायग्नोस्टिक सुविधायें शामिल हैं। इस कैम्प में लखनऊ के जाने माने कैंसर विशेषज्ञ डाॅ. विभोर महेन्द्रू, ग्रीन सिटी हास्पिटल के निदेशक डाॅ. विनीत वर्मा, डाॅ. सौरभ राय, डाॅ. मोहिता भूषण तथा डाॅ. अभिषेक सिंह ने बिमार मरीजों की जांच की एवं बेहतर इलाज के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये।

डाॅ. विभोर महेन्द्रू, ने कैंसर मरीजों को बीमारियों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया एवं बताया कि अबतक पांच सौ से भी अधिक कैंसर के मरीजों का ग्रीन सिटी हाॅस्पिटल मे आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क इलाज किया जा चुका है। इस कैम्प मे आयें मरीजों ने भी अपना अनुभव साझा किया और बताया कि कैसे डाक्टर्स ने कैंसर जैसी गम्भीर बिमारियों की जटिलताओं से निकलने का रास्ता सुझाया। इस कार्यक्रम में ठीक हो गये मरीजों को कम्बल और फल वितरित किये गये।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button