उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

कांग्रेस को यूपी में लगा एक और झटका, तरबगंज सीट से घोषित प्रत्याशी सविता पांडेय बीजेपी में शामिल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गोंडा जिले की तरबगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सविता पाण्डेय ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली. इसके अलावा कई अन्य नेताओं व पूर्व मंत्री ने भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश में BJP के मीडिया के सह-प्रभारी हिमांशु दुबे ने रविवार को जारी एक बयान में बताया कि तरबगंज से कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी सविता पांडेय ने BJP राज्य मुख्यालय में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

बयान के अनुसार, सविता पांडेय ने इस मौक़े पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली BJP सरकारों द्वारा ‘सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास’ की जनकल्याणकारी नीति से प्रभावित होकर मैं BJP की सदस्यता ग्रहण कर रही हूं.’’ उन्होंने कहा कि विगत पांच साल में प्रदेश में मां, बहन, बेटी की सुरक्षा व सम्मान के प्रति प्रदेश BJP सरकार की प्रतिबद्वता से प्रत्येक महिला में यह विश्वास अटूट हुआ हैं कि बेटी सिर्फ BJP सरकार में ही सुरक्षित है.

दुबे ने बताया कि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी के समक्ष समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा (शाहजहांपुर), बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री तारकेश्वर उपाध्याय (आजमगढ़), कांग्रेस की प्रदेश महासचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हंसमुखी शंखवार, कांग्रेस महिला कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष मधु पाठक समेत कई अन्य नेताओं ने भी BJP की सदस्यता ग्रहण की.

लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने किया स्वागत

रविवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री संदीप बंसल ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. डा. वाजपेई ने भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाए. यहां लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा कि आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम और सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की निति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित हो रहें है, सभी नवागन्तुको का भाजपा परिवार में स्वागत है. विधानसभा चुनाव 2022 में फिर एक भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को और मजबूती देने के लिए आप सभी का आवाह्न है.

(इनपुट-भाषा)

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button