उत्तर प्रदेशबाँदा

बांदा में बारात में आई दूल्हे की मौसी से हुई लूट, पता पूछने के बहाने लुटेरे झपटकर ले गए 5 तोले सोने के जेवर

उत्तर प्रदेश के बांदा तहसील नरैनी बारात में आई हुई दूल्हे की मौसी से लुटेरों ने 5 तोले सोने के जेवर लूटे लिए हैं. महिला उत्तर प्रदेश के डीजीपी कार्यालय में कार्यरत लिपिक की पत्नी है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस रात भर नाकेबंदी करके लुटेरों की तलाश करती रही, लेकिन उनके हाथ सफलता हाथ नहीं लगी. चूंकि मामला हाई प्रोफाइल है, इसलिए पुलिस महकमे ने टीमें बनाई हैं और सभी को इस लूट की रिकवरी में लगा दिया है. दरअसल चौरसिया मैरिज हॉल में रविवार रात प्रश्रय ही गांव से बशीर के पुत्र अनीश की बारात आई थी. दूल्हे की मौसी नजमा बेगम भी समारोह में पहुंची थी.

नगमा के पति शेख लतीफ अहमद डीजीपी कार्यालय में नियुक्त हैं. शादी का सामारोह चल रहा था. मैरिज हाल में बराती नाश्ता कर रहे थे. इसी बीच नजमा बाहर खड़ी बोलेरो से अपना बैग वापस निकालने गई थी. जब नगमा गाड़ी से पर्स निकाल रही थी. उसी समय बाइक सवार दो युवक आकर उनसे रास्ता पूछने लगे. जैसे ही नगमा उन्हे रास्ता बताने के लिए घूमी तभी बाइक सवारों ने उनके गले से तीन तोले का सोने का हार और दो तोले की मंगलसूत्र झपट लिया. वहीं कुछ कदम दूरी पर खड़े नजमा के भतीजे हनीफ ने लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन लुटेरे उसे बाइक से टक्कर मारकर के भाग गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

लूट की घटना के फौरन पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई. बताया जा रहा है महिला का पति डीजीपी ऑफिस में बाबू के पद पर तैनात है. डीजीपी ऑफिस में तैनात होने के बाद पुलिस ने मामले को आनन फानन में दर्ज कर आधे दर्जन से ज्यादा टीमों को खोज में लगा दिया है. मामला नरैनी कोतवाली के कस्बे का है.

जल्द ही होगा मामला का खुलासा

इस मामले में सीओ ने लूट की पुष्टि करते हुए बताया कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट की घटना प्रकाश में आई है. जिसमे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियोग पंजीकृत कर लिया है. पुलिस की 6 टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही मामले का अनावरण किया जाएगा. पुलिस उपाधीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि हम शीघ्र ही इस घटना का खुलासा कर लेंगे और उन चोरों को सामान सहित गिरफ्तार करके जेल भेजेंगे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button