उत्तर प्रदेशलखनऊ

पेपर लीक मामले के दोषियों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाईः एडीजी प्रशांत कुमार

लखनऊ। यूपी बोर्ड के बारहवीं के अंग्रेजी का पेपर लीक होने के मामले अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस के साथ पूरे मामले की जांच के लिए एसटीएफ को लगाया गया है। दोषियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोग हिरासत में लिये गए हैं।

एडीजी ने बताया कि बलिया जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का पेपर लीक हुआ है। लीक पेपर और परीक्षा में जाने वाले प्रश्न पत्र को मिलाकर चेक किया गया तो यह वही प्रश्नपत्र निकला जो द्वितीय पाली में परीक्षाएं होनी थी। इस तरह से जो उस सीरीज के प्रश्नपत्र बलिया और 23 अन्य जिलों में गये थे, उन जिलों में परीक्षा निरस्त कर दी गयी।

उन्होंने बताया कि बलिया पुलिस के साथ एसटीएफ को लगाया गया है कि किन परिस्थितियों में किन लोगों की मिलीभगत से यह प्रश्नपत्र लीक किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से भी कार्रवाई की गई है। यूपी एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को भी निर्देश दिए है कि हर पहुलओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की जाये।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button