उत्तर प्रदेशकुशीनगर

अभिनेता से बौद्ध भिक्षु बने गगन मलिक ने की विशेष पूजा

  • अभिनेता से बौद्ध भिक्षु बने गगन मलिक ने कुशीनगर में की विशेष पूजा
  • महापरिनिर्वाण प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर, संघदान किया

कुशीनगर। मॉडल व अभिनेता से बौद्ध भिक्षु बने गगन मलिक ने गुरुवार की सुबह कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मन्दिर में विशेष पूजा की। बुद्ध प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया और संघ दान किया। गगन ने लोकप्रिय टीवी सीरियल संकटमोचन महाबली हनुमान और दूसरी रामायण में राम और बुद्ध की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाई है। बौद्ध जगत में इन्हें भिक्षु अशोका नाम मिला है।

गगन 2008 से मॉडलिंग व फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। वह दिल्ली की ओर से रणजी ट्राफी भी खेल चुके हैं। करीब 12 वर्षों तक लगातार क्रिकेट को सौंपने के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। गगन यूनाइटेड नेशन की ओर से आयोजित होने वाले वर्ल्ड बुद्धिस्ट फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजे गए हैं।

10 फरवरी को गगन ने थाईलैंड में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी और भिक्षु बन गए। गगन को थाइलैंड के वॉट थाओंग (रॉयल मॉनेस्ट्री) बुद्धिस्ट टेम्पल में दीक्षा दी गई। इन दिनों वह थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं के साथ बौद्ध सर्किट के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन पूजन कर रहे हैं। वह पुनः वापस थाईलैंड जाएंगे और वहां चीवर का त्याग करते हुए वापस आकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर जाएंगे। महापरिनिर्वाण मन्दिर में बौद्ध भिक्षु अशोक व भिक्षु नन्दरत्न ने विशेष पूजन सम्पन्न कराया।

गगन ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य भगवान बुद्ध और डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के विचारों को देश ही नहीं अपितु विश्व में जन-जन तक पहुंचाना बना लिया है। बुद्ध के विचार जहां दुनिया में शांति लायेंगे, वहीं बाबा साहब के विचार समतामूलक समाज की स्थापना करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button