उत्तर प्रदेशकुशीनगर

50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्यों समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

  • सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्धारित अवधि के अंतर्गत कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

कुशीनगर। 50 लाख से अधिक लागत की अन्य परियोजनाओं के निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बैठक दौरान सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा, अनियमितता पाए जाने पर सम्बन्धित ठीकेदार सहित कार्यदायी संस्था पर भी कार्यवाही सहित एफआईआर करने की हिदायत दी गई।

समीक्षा दौरान कसया स्थित बस स्टेशन के कार्य पूर्ण हो जाने जानकारी देते हुए संबंधित द्वारा बताया गया कि फर्नीचर व वाटर टैंक के अधूरे कार्य को 01 हफ्ते के अंदर पूरा करके हैंड ओवर कर दिए जाएगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के अंतर्गत गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल, मेडिकल अस्पताल सभी की एक-एक करके समीक्षा की गई। कार्य में देरी होने पर संबंधित को कड़ी फटकार लगाते हुए जिलाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलॉजी डिसेमिनेशन सेंटर का निर्माण कार्यों नेबुआ नौरंगिया में पूर्ण हो चुका है, गडहिया बसन्तपुर खड्डा का कार्य जून तक पूर्ण होने के बात की गई तथा पडरौना हाटा व सेवरही का कार्य मई के अंत तक पूर्ण कर लिए जाने का आश्वासन दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय निर्माण की समीक्षा दौरान बजट की कमी होने से अवरुद्ध हुए कार्य का बजट प्राप्त होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाने का संबंधित द्वारा आश्वासन दिया गया।

राजकीय महाविद्यालय सुकरौली के संदर्भ में हैंड ओवर हो जाने, नवीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक हाई स्कूल नारायणपुर मोतीचक का कार्य पूर्ण होने तथा सारण छपरा का हैंड ओवर शीघ्र ही करा लिए जाने का आश्वासन दिया गया। डायट प्रशिक्षण संस्थान का सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है, इसी प्रकार राजकीय इंटर कॉलेज कुंडवा दिलीप नगर का निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक, रामकोला स्थित राजकीय महाविद्यालय का कार्य अप्रैल महीने तक, तथा फाजिलनगर कटया मैनुद्दीन में मिनी स्टेडियम का कार्य भी प्रगति पर होने तथा शीघ्र ही पूरा कर लिए जाने का आश्वासन दिया गया।

इस क्रम में नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली, फाजिलनगर, दुदही तमकुहीराज, और छितौनी के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। इस क्रम में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट अंतर्गत निर्माण कार्यो की समीक्षा की गई। तहसील भवन खड्डा के निर्माण कार्यो व राजकीय इंटर कॉलेज खड्डा के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने दुदही नगर पंचायत के निर्माण में सफेद बालू के प्रयोग की शिकायत मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया कि टीम गठित कर इसकी जांच की जाए।

उक्त के अलावा उक्त बैठक में जिला पंचायत सौंदर्यीकरण का कार्य, तुर्कपट्टी में सूर्य मंदिर के सामने विश्राम स्थल का कार्य, अग्निशमन केंद्र कप्तानगंज, हाटा और कसया, आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर तथा लक्ष्मीपुर एवं सेतु निगम के अंतर्गत मदरहा व अथरहां में सेतु निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मोहम्मद नासेह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हेमराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल के साथ समस्त संबंधित अधिकारी गणों की उपस्थिति रही।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button