उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा मंत्री ने अनुबंधित भार व वास्तविक खपत के बीच अंतर को कम करने का दिया निर्देश

  • गर्मी व नवरात्र के मद्देनजर निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए भी निर्देशित किया

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने विद्युत संयंत्रों के निरीक्षण के बाद प्रदेश के अनुबंधित भार और वास्तविक खपत के बीच अंतर को कम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस अंतर के कारण ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति में बांधा आती है और ट्रांसफर तथा उपकरण भी जलते हैं। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ता है।

ऊर्जा मंत्री ने इस विषय को गंभीरता से लिया है। उन्होंने शनिवार को सभी डिस्कॉम के प्रबंध निदेशकों को स्वयं फोन करके निर्देश दिये। एसएलडीसी का निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने निर्देश दिया है कि नवरात्रि के त्योहार में एवं आगामी गर्मी के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में योगी सरकार ने प्रदेश के विकास एवं लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बिजली की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। इसके लिए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति में आ रही परेशानियों को दूर किया जायेगा और प्रदेश की जनता को 24 घण्टे बिजली मिले। इस पर भी गंभीरता के साथ वृहद रूप से कार्य किया जायेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button