उत्तर प्रदेशलखनऊ

नव संवत्सर : उगते हुए सूर्य को दिया गया अर्घ्य

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोमती नदी पर कुड़ियाघाट पर शनिवार को भोर में नव—संवत्सर का स्वागत उगते हुए सूर्य को जल देकर किया गया। इस अवसर पर संस्कार भारती की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूर्योदय होते ही सभी लोगों ने गोमती नदी के तट पर खड़े हो भगवान भास्कर को जल दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। प्रान्त प्रचारक कौशल ने प्रतीक चिन्ह प्रदान कर कलाकारों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button