उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखनाथ मंदिर और एयरपोर्ट की सुरक्षा परखी गयी

गोरखपुर। नाथ संप्रदाय की सर्वोच्च पीठ गोरखनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद मंदिर, एयरपोर्ट समेत सभी प्रमुख स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है। पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। भारत से नेपाल आने-जाने वालों की गहन तलाशी ली जा रही है। इसी बीच गुरुवार को जिला पुलिस ने खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ते के साथ गोरखनाथ मंदिर और एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था परखी।

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने मंदिर समेत सभी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। आज पुलिस ने खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ते के साथ मंदिर और एयरपोर्ट परिसर की गहनता से जांच पड़ताल की। रामनवमी और अन्य त्योहारों के मद्देनजर भी पुलिस विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। गोरखनाथ मंदिर और एयरपोर्ट के अलावा अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सतर्क है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button