उत्तर प्रदेशलखनऊ

गोरखनाथ मंदिर की घटना एक बड़े साजिश का हिस्साः एडीजी

  • प्रशांत कुमार बोले- आरोपित से एटीएस कर रही पूछताछ

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने वाले आरोपित अहमद मुर्तजा से एटीएस मुख्यालय में लगातार पूछताछ चल रही है। उसके पास से बरामद साक्ष्यों को लेकर भी गहन जांच की जा रही है। गोरखनाथ मंदिर की घटना एक बड़े साजिश का हिस्सा है। यह कहना है अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार का।

प्रशांत कुमार ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहमद मुर्तजा से जुड़े सवाल पर कहा कि जांच के दौरान आज जो वीडियो मिला है, उसके बारे में पूरी तहकीकात की जा रही है। उस व्यक्ति के द्वारा जो बातें बताई जा रही हैं हम पहले उसको पूरी तरह से वेरीफाई करेंगे उसके बाद उस पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपित से एटीएस की टीम पूछताछ कर रही है। 25 मार्च को वायरल हुए आईएसआईएस के वीडियो से जुड़े सवाल पर एडीजी ने कहा कि यह वीडियो हमने भी देखा था, जो पुराना वीडियो है। आरोपित के पास से मिले लैपटॉप और मोबाइल की जांच की जा रही है।

परिजनों द्वारा बेटे को मानसिक रोगी बताये जाने के सवाल पर एडीजी ने कहा कि जो भी अभियुक्त की ओर से बताया जा रहा है, हम एक्सपर्ट द्वारा जांच करा रहे हैं और वही न्यायालय में भी मान्य होगा। उन्होंने आरोपित के विदेश यात्रा को लेकर कहा कि जो भी पूछताछ के दौरान पता चला है उसकी आधिकारिक पुष्टि तथ्यों के आधार पर की जा रही है। वर्ष 2012 से 2015 के बीच आरोपित अहमद मुर्तजा नेपाल के बैंकों के जरिये सीरिया में फंडिग करता था, इस सवाल पर प्रशांत कुमार ने कहा कि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। जो भी तथ्य पूछताछ के दौरान सामने आ रहे हैं हम उसके आधार पर साक्ष्य को एकत्र कर कार्रवाई करेंगे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button