उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में कोरोना के 28 नए मरीज मिले, एक मरीज की मौत

लखनऊ: यूपी के 10 जिलों में कोरोना के 28 मरीज  मिले. इलाज के दौरान एक कोरोना मरीज की मौत हो गयी. शनिवार को 24 घंटे में एक लाख 11 हजार से अधिक टेस्ट किए गए. इसमें 28 नए केस पाए गए. वहीं 47 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए.

यूपी में देश में सर्वाधिक 10 करोड़ 90 लाख से अधिक टेस्ट किए गए. यहां एक व्यक्ति के पॉजिटिव आने पर 55 लोगों की जांच की जा रही है. यह डब्ल्यूएचओ के मानक से अधिक हैं. इस दौरान केजीएमयू, एसजीपीजीआई, बीएचयू, सीडीआरआई की लैब के अलावा गोरखपुर, झांसी और मेरठ में जीन सिक्वेंसिंग टेस्ट शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं.

दूसरी लहर में सिर्फ दो डेल्टा प्लस के केस मिले थे. वहीं 90 फीसदी से अधिक डेल्टा वैरिएंट ही पाया गया था. तीसरी लहर में 90 फीसदी लोगों ओमिक्रोन वैरिएंट पाया गया था. राज्य में जनवरी शुरुआत में तीसरी लहर पीक पर थी. इस दौरान एक लाख 16 हजार 366 एक्टिव केस थे.

अब 210 एक्टिव केस रह गए हैं. अस्पतालों में 551 ऑक्सीजन प्लांट चालू हैं. इनके संचालन के लिए आईटीआई पास कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं. वहीं 56 हजार से अधिक आइसोलेशन बेड, 18 हजार आईसीयू बेड, 6,700 पीकू-नीकू बेड तैयार हो गए हैं. 30 हजार ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर अस्पतालों को दिए गए.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button