उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाबा साहब न होते तो आरक्षण की व्यवस्था न होती : आशीष पटेल

लखनऊ। “यदि बाबा साहब न होते तो आरक्षण की व्यवस्था न होती और आरक्षण न होता तो आज हम यहां नहीं होते।” यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संविधान शिल्पी बाबा साहब डॉ.भीम राव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कही।

आशीष पटेल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश को बाबा साहब ने जो खूबसूरत संविधान दिया, आज उसी की वजह से हम सभी अपने-अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुए और उसके लिए निरंतर आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी एक जाति विशेष के नहीं थे, बल्कि वह संपूर्ण मानव जाति के मसीहा थे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है कि हाशिए पर पड़े समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने और उसके दु:ख-सुख में भाग लेने का संकल्प लें। यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पार्टी की तरफ से मऊ जनपद की महिला मंच की जिलाध्यक्ष अनिता भारती को चांदी का मुकुट पहना कर सम्मानित किया गया। उनके अलावा अनुसूचित जाति मंच के राष्ट्रीय सचिव अवनीश गौतम को भी मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button