अयोध्याउत्तर प्रदेश

महादेवा घाट पहुंचा चौरासी कोसी परिक्रमा में शामिल श्रद्धालुओं का जत्था

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की प्रसिद्ध चौरासी कोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का जत्था बुधवार को अपने चौथे पड़ाव स्थल गोसाईगंज कस्बे के महादेवा घाट पर पहुंचा। परिक्रमा का संचालन बाबा गयादास व वीएचपी के सुरेन्द्रसिंह कर रहे हैं। सुबह छह बजे जैसे ही जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जत्था कस्बे की सीमा में प्रवेश किया भाजपा नेता शेखर जायसवाल व महादेवा घाट जीर्णोद्धार समिति की अगुवाई में कस्बे के लोगों ने माला पहनाकर साधू संतो का स्वागत किया। परिक्रमा में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी भागीदारी दिखी।

परिक्रमा के संचालक बाबा गयादास ने कहा कि धर्मनगरी अयोध्या की सीमा चौरासी कोस में फैली हुई थी।चौरासी कोसी परिक्रमा करने से चौरासी लाख योनियों से मुक्ति मिल जाती है और जीव मोक्ष को प्राप्त करता है। विहिप के सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि परिक्रमा में मध्यप्रदेश,दिल्ली,राजस्थान,उड़ीसा, पश्चिम बंगाल,झारखंड,उत्तर प्रदेश सहित तमाम प्रान्तों के भक्तगण शामिल है। परिक्रमा का मुख्य उद्देश्य इस परिक्रमायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो,यात्रा मार्ग का समुचित विकास हो,जगह जगह सुविधाएँ मिले,दोनों पुलो का निर्माण हो जिससे परिक्रमार्थियो को कोई दिक्कत ना हो और यात्रा करने वालो की संख्या बढती रहे।

राममन्दिर निर्माण पर बताया कि मन्दिर का निर्माण युद्ध स्तर पर हो रहा है। मन्दिर अपने निश्चित समय पर बनकर तैयार हो जाएगा और अयोध्या की पहचान विश्वस्तर पर होगा।महादेवा घाट पर परिक्रमार्थियो के जलपान, भोजन व विश्राम की समुचित व्यवस्था की गयी थी। घाट पर स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों की टीम सहित पुलिस व नगर पंचायत के सफाई कर्मी जुटे रहे। परिक्रमा रात्रि विश्राम के बाद अपने अगले पड़ाव स्थल टिकरी को रवाना हो जायेगी। इस अवसर पर जयप्रकाश गुप्ता,ध्रुव बरनवाल,विनोद बरनवाल,हनुमान प्रसाद,चेयरमैन रमेशचन्द्र पप्पू,ईओ आलोककुमार मिश्र,कोतवाली प्रभारी केके मिश्र, इन्द्रजीत, बृजेन्द कुमार,संजयकुमार,राजन सोनी,सुनील सहित तमाम भक्तजन सेवा भाव में लगे रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button