उत्तर प्रदेशलखनऊ

सीएमएस अलीगंज 2 में शुरू हुआ फ्री हेल्थ कैंप

  • विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावक और स्कूल के शिक्षक-कर्मचारियों की भी आगामी दिनों में की जाएंगी जांचे

लखनऊ। सिटी माण्टेसरी स्कूल के अलीगंज द्वितीय परिसर में शनिवार 23 अप्रैल से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर शुरू हुआ। इसके अंतर्गत आगामी दिनों में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं ही नहीं उनके अभिभावकों और स्कूल के शिक्षक-कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी जांचे की जाएंगी।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वृहद स्तर पर आधुनिक मशीनों द्वारा किया जा रहा है। समाज सेवी अभिषेक अग्रवाल के संयोजन में होप हेल्थ एंड वेल्थ केयर सेंटर के चिकित्सक विनोद कुमार अग्रवाल के माध्यम से नि:शुल्क जांच की जा रही है।

इस अवसर पर सीएमएस अलीगंज द्वितीय परिसर की प्रधानाचार्य संविदा अधिकारी ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए बताया कि यह हर्ष का विषय है कि विद्यालय के पूर्व छात्र अभिषेक अग्रवाल ने संकल्प लिया है कि वह हर महीने विद्यालय परिसर में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेंगे।

डॉ.विनोद अग्रवाल ने विकलांगता की रोकथाम और चिकित्सा पुनर्वास के संदर्भ में जागरुक भी किया। राशिका दीक्षित, प्रीति ओबेरॉय और शगुफ्ता खान के सहयोग से आयोजित इस स्वस्थ्य शिविर का स्वागत विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावकों ने किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button