उत्तर प्रदेशवाराणसी

आरोग्य मेले में लापरवाही चिकित्सक एवं अनुपस्थित पैरामेडिकल स्टाफ पर पड़ी भारी

  • पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कड़ी कार्यवाही किए जाने का दिए निर्देश

वाराणसी। आरोग्य स्वास्थ्य मेला की अनदेखी एवं लापरवाही संविदा चिकित्सक डॉ राहुल झुनझुनवाला एवं पैरामेडिकल स्वास्थ्य कर्मियों को भारी पड़ गया। मेले में निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने संविदा चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा।

इस पर सीएमओ ने डॉ झुनझुनवाला को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया । वहीं, अनुपस्थित पाए गए पैरामेडिकल स्टाफ का एक दिन का वेतन अदेय करने का निर्देश भी सीएमओ ने दिया। रविवार को जिले के 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकण्ठ तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी के साथ शहरी पीएचसी कोनिया का भ्रमण कर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल झुनझुनवाला सहित कई अन्य पैरामेडिकल स्टाफ आरोग्य स्वास्थ्य मेला में निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। इस पर पूर्व मंत्री डॉ0नीलकंठ तिवारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिसे गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने डॉ झुनझुनवाला को सेवा से बर्खास्त करने के साथ ही अन्य अनुपस्थित पाए गए पैरामेडिकल स्टाफ का एक दिन का वेतन अदेय किया।

सीएमओ ने बताया कि डॉ0 झुनझुनवाला को उनके कार्यों के प्रति लापरवाही के लिए पूर्व में भी निरीक्षण अधिकारियों द्वारा शिकायतें की गई, परंतु इनके कार्यों में कोई सुधार नहीं हो रहा है जिसके कारण चिकित्सालय में आने वाले रोगियों को चिकित्सा संबंधी सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। इनके लापरवाही के कारण अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम भी सही प्रकार से संचालित नहीं हो पा रहे हैं इसको देखते हुए ही कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है ।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button