उत्तर प्रदेशलखनऊ

देश में अमन चैन के लिए मांगी गई दुआ: मुर्तुजा अली

  • मस्जिद अज़हर अली के रोज़ा अफ़्तार में शिवपाल सिंह यादव और धर्म गुरुओं सहित हजारों लोगों ने शिरक़त की

लखनऊ। अज़हर अली इंसाफ़ नगर इंदिरा नगर लखनऊ की जानिब से अफ़्तार पार्टी में शहर के धर्म गुरुओं व राजनेताओं सहित हजारों लोगों ने रोज़ा अफ़्तार कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी इस अफ़्तार पार्टी की ख़ास बात यह रही कि सैकड़ों हिन्दू भाइयों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

असर की नमाज़ के बाद हज़रत मौलाना कफ़ील अशरफ़ साहब ने रोज़ा की फ़ज़ीलत का विस्तार से बयान किया और बताया कि इस महीने में एक रात ऐसी है जो हज़ार महीनों से बेहतर है इस रात बंदे को चाहिये कि ख़ूब इबादत और दुआयें मांगे ।बयान की समाप्ति पर पूरी इंसानियत के साथ देश में अमन चैन की दुआ की गयी।मस्जिद के सदर जनाब ख़ालिद इस्लाम ने मौलाना को शाल उढ़ाकर स्वागत किया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री शिवपाल यादव जी अपना व्यस्तम समय निकालकर अफ़्तार पार्टी में पहुंचने पर मस्जिद के सेक्रेटरी जनाब मुर्तज़ा अली ने पूरे लशकर के साथ शाल उढ़ाकर स्वागत किया जिसमें शेख़ अफ़ज़ाल अहमद, जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह नीरज श्रीवास्तव रेयाज रणबीर राणा मोहम्मद कैफ मोहम्मद फिरोज शमीम सिद्दीकी एडवोकेट बदरुल हसन शादाब सिद्दीकी दयानंद ऋषि शर्मा हाजी फ़हीम साहब,हाजी अतीक़ अहमद, नियाज़ अमीर अहमद इमरान सिद्दीकी नाजिया नगमा एजुकेट कलीम मूसा हसन मोहम्मद अतहर सिद्दीकी अलाउद्दीन नबी रसूल अब्दुल मोइद,मो0 जावेद,आशीष शर्मा शाहिद सिद्दीकी अलीम आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button