उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश में हज जाने वाले आवेदक बढ़े, कोटा घटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से हज यात्रा करने के इच्छुक आवेदकों की संख्या बढ़ी है। लेकिन हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रदेश का कोटा घटा दिया हैं। इसके कारण 2022 में हज यात्रा करने वाले आवेदकों में मात्र 8834 के करीब ही यात्रा कर सकेंगे।

हज कमेटी आफ इंडिया की जानकारी को साझा करते हुए मौलाना आलम मुस्तफा याकूबी ने मंगलवार को मीडिया के सामने अपनी बातों को रखा। उनके अनुसार कोविड प्रोटोकाल के तहत दो वर्षों तक हज यात्रा पर रोक रही। फिर से यात्रा को शुरु होने के बाद भारत से मात्र 79 हजार 237 आवेदकों को मौका दिया जा रहा है। इस कारण भारत के समस्त प्रदेश का कोटा घटा हैं और इसमें उत्तर प्रदेश का भी कोटा घट गया है।

उत्तर प्रदेश से अलग-अलग जिलों से नौ हजार से ज्यादा लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया। कोटा घट जाने के कारण 8834 आवेदकों को ही मौका देने की तैयारी चल रही है, जिसमें भी कोविड प्रोटोकॉल के तहत दो टीके लगे होने की अनिवार्यता है।

जून महीने में हज यात्रा होनी है और उत्तर प्रदेश से आवेदकों में जिनके नाम शामिल हो गये हैं, उसमें खुशी की लहर है। इसमें हज कमेटी ऑफ इंडिया के अलावा प्राइवेट टूर एजेसिंयों के भी नाम है। 22 अप्रैल तक चली आवेदन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, इसमें जो नाम छूट गये है उन्हें दूसरे वर्ष मौका मिलेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button