उत्तर प्रदेशलखनऊ

चार जोन में गुरुवार से कटे कनेक्शन की होगी संघन जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री की फटकार के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों में कुछ सक्रियता बढ़ी है। कहीं उलझे तारों को ठीक किया जा रहा है तो कहीं ट्रांसफार्मर ठीक करने में तेजी देखी गयी। बकाया बिजली बिल की वसूली के आदेश अभी मंगलवार को ही ऊर्जा मंत्री ने दिये थे।

बुधवार को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अनिल ढींगरा ने मुख्य अभियंता लेसा ट्रांस गोमती, लेसा सिस गोमती लखनऊ, बरेली, अयोध्या एवं देवीपाटन जोन को सर्कुलर भेजा है। इसमें आदेश दिया गया है कि वे कटे कनेक्शन की 28 एवं 29 अप्रैल को संघन जांच कराएं।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने अभियंताओं और कर्मचारियों को बिजली चोरी पर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि बकाया बिल पर 19 जिलों में कनेक्शन काटने के बावजूद बिजली चोरी कराना बंद कर दें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक अनिल ढींगरा ने मुख्य अभियंता लेसा ट्रांस गोमती, लेसा सिस गोमती लखनऊ, बरेली, अयोध्या एवं देवीपाटन जोन को सर्कुलर भेजकर आदेश दिया है कि वे कटे कनेक्शन की 28 एवं 29 अप्रैल को संघन जांच कराएं।

इस दौरान कटे कनेक्शन के बाद भी बकाएदार के परिसर में बिजली जलती मिले तो संबंधित जेई, लाइनमैन और संविदा कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करें। इस जांच एवं कार्रवाई की रिपोर्ट 30 अप्रैल शाम तक मुख्यालय को भेजें।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button