उत्तर प्रदेशलखनऊ

बादल की बेवफाई ने बढ़ा दिया तापमान, अभी कम होने के आसार नहीं

लखनऊ। बादल की छीटें न पड़ने और आंधी न आने से प्रदेश का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से बरस रहे आग के गोले ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्थिति यह रही कि शुक्रवार को राजधानी का पारा जहां 45 के पार पहुंच गया, वहीं बांदा देश का सबसे गर्म जिला रहा। बांदा का अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री पर पहुंच गया।

इस संबंध में मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अप्रैल माह में हर वर्ष कभी न कभी हल्की बारिश या स्थानीय विक्षोभ के कारण आंधी आ जाती थी लेकिन इस वर्ष बारिश अथवा आंधी न आने के कारण तापमान लगातार बढ़ता ही गया। इस कारण राजधानी लखनऊ में पिछले 23 साल का रिकार्ड टूट गया। इससे पहले 1999 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंचा था, जबकि 2019 में अप्रैल माह में 44.6 डिग्री व 2014 में अप्रैल माह में 43.3 डिग्री तक तापमान रहा।

भू वैज्ञानिकों का कहना है कि पारा और चढ़ सकता है। हालांकि आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार हवाओं का पैटर्न में हल्के बदलाव के आसार हैं। इससे पारा थोड़ा नीचे आएगा। अगले सप्ताह तक पारा 44 के आसपास बना रहेगा। वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डाक्टर सीएम नौटियाल का कहना है कि 30 साल का औसत अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा है। अर्थात औसत तापमान से अप्रैल माह में सात डिग्री अधिक तापमान पहुंच गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button