लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

गर्मी में शरीर में पानी की कमी को न होने दें: डॉ. अजय शर्मा

  • पानी खूब पियें, खीरा-ककड़ी, तरबूज और खरबूजा खाएं

इस भीषण गर्मी से बचाव के लिए लोगों को ठंडे पेय और मौसमी खीरा-ककड़ी लेना चाहिए। इस समय शरीर में पानी की उचित मात्रा को बनाए रखना जरूरी है। पानी की कमी न होने दें। पानी की कमी होने से शरीर में कई तरह की तकलीफे हो सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ.अजय शर्मा बताते हैं कि गर्मी में पसीना बहुत आता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिसे डिहाईड्रेशन कहते हैं। इसे शरीर में कई तरह की दिक्कतें उत्पन्न हो जाती है। जैसे घबराहट होना, चक्कर आना, बीपी कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्यास बहुत लगना और उल्टी-दस्त की शिकायतें भी शरीर में हो जाती है।

डॉ. शर्मा सलाह देते हैं कि इन तकलीफों से बचने के लिए पानी खूब पीना चाहिए। इस मौसम में खीरा-ककड़ी, खरबूजा, तरबूज बाजार में बहुत आता है, उसे भी खाना चाहिए। मट्ठा, दही की लस्सी, नींबू पानी भी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा छोटी इलायची, छोटी सौंफ भी खाना इस मौसम में फायदेमंद होता है। प्याज भी खाने में ले सकते हैं। आम का पना, बेल का शर्बत व नारियल का पानी शरीर को फायदा पहुंचाएगा। डॉ.अजय शर्मा सलाह देते हैं कि हो सके तो धूप में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। अगर जरूरी हो तो चेहरे को ढक कर ही निकले। दोहपर बाद धूप थोड़ा कम हो, तभी निकलने की कोशिश करनी चाहिए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button