मनोरंजन

‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’, 13 मई को होगी रिलीज

भोजपुरी फिल्म जगत के सुपर स्टार अभिनेता खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।इस फिल्म के निर्माता अभय सिन्हा ने बताया कि फ़िल्म को रिलीज करने की लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं औऱ जल्द ही यह सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म बेजोड़ होने वाली है, इसलिए दर्शकों से आग्रह है कि फ़िल्म को मिस न करें और पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फ़िल्म देखें। फ़िल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने कहा कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। उन्होंने कहा,“ हमने एक अलग तरह की कहानी पर फ़िल्म बनाई है। दर्शक हमारी फ़िल्म 13 मई से सिनेमाघरों में देख पाएंगे। ”फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद दर्शक इस फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं।

फ़िल्म में अभिनेता खेसारीलाल यादव, अभिनेत्री मधु शर्मा और ब्रिटेन की अभिनेत्री ग्रेस रोडेज मुख्य भूमिका में हैं।फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ की प्रस्तुति यशी फिल्म्स और ज़वाबा एंटरटेनमेंट ने की है। फ़िल्म का निर्माण ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन से हुई है। फ़िल्म के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं। फ़िल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button