उत्तर प्रदेशलखनऊ

आबकारी विभाग ने 136 लोगों गिरफ्तार किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग के प्रवर्तन दस्ते की कार्रवाईयों ने जोर पकड़ लिया है। बीते 48 घंटों में विशेष प्रवर्तन अभियान में 136 व्यक्त्यिों की गिरफ्तारी की जा चुकी हैं।

संयुक्त आबकारी आयुक्त राजेशमणि ने गुरुवार को बताया कि आबकारी विभाग के विशेष प्रवर्तन अभियान में बीते 48 घंटों में अलग-अलग दो दिन के भीतर हुई कार्रवाई में बुधवार को प्रदेश भर में 2,042 जगहों पर छापे पड़े और 7,155 लीटर अवैध शराब पकड़ी गयी। 308 मुकदमें दर्ज हुए एवं संलिप्त 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 34 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह मंगलवार को सक्रिय रुप से विशेष प्रवर्तन अभियान चला और उत्तर प्रदेश में 1798 जगहों पर छापेमारी हुई। इस दौरान 5,294 लीटर अवैध शराब बरामद हुई और कुल 229 मुकदमे दर्ज हुए। अवैध शराब के कार्य में पकड़े गये 55 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button