उत्तर प्रदेशलखनऊ

डिजिटल भारत की परिकल्पना को साकार कर रही प्रदेश सरकार

  • ई-लाइब्रेरी पोर्टल का विकास होगा पूर्ण

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिये और छात्रों तक अध्ययन सामग्री की आसानी से उपलब्धता के लिये ई–लाइब्रेरी पोर्टल के विकास को पूरा करने की तैयारी में है। शिक्षा विभाग की 100 दिनों की कार्ययोजना के अनुसार ई–लाइब्रेरी पोर्टल का पूर्ण विकास किया जाएगा। इससे किताबों तक छात्रों की पहुँच आसान होगी और छात्र कहीं भी रहकर अपनी पढाई को अच्छे से कर सकेंगे।

ई–लाइब्रेरी पोर्टल पर सम सामायिक और सन्दर्भ सामग्री आसानी से उपलब्ध होगी और विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होगी। इसके माध्यम से लगभग 30 लाख विद्यार्थी/जन सामान्य लाभान्वित होंगे जिन्हें सतत् अध्ययन की सुविधा भी मिलेगी।

निरन्तर शिक्षा और संस्कृति को बढाने का सरकार का प्रयास है। किताबों तक छात्रों की पहुंच को आसान बनाने के लिये और उन्हें हर जगह अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश सरकार ई–लाइब्रेरी पोर्टल के विकास को पूरा कर रही है। ताकि छात्रों को अध्ययन के लिये कोई असुविधा न हो।

छात्र कहीं भी कभी भी अध्ययन से सम्बद्ध अपनी समस्या का समाधान या प्रश्नों के उत्तर अपने मोबाइल और टैबलेट पर पा सकेंगे। शिक्षा को सुदृढ, मजबूत और मनोरंजक तरीके से छात्रों तक पहुँचाने के लिये ये ई–लाइब्रेरी बहुत उपयोगी होगी। इससे शिक्षा के स्तर में बढोतरी तो होगी ही, साथ ही डिजिटल शिक्षा को एक नया आयाम हासिल होगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button