अमेठीउत्तर प्रदेश

अमेठी: चिकित्सा अधीक्षक ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण, साफ-सफाई के दिये निर्देश

अमेठी। शुक्रवार को संग्रामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अस्पताल में अग्निशमन सिलेंडर न लगे होने पर उन्होंने फटकार लगाई। जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर का शुक्रवार को चिकित्साधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की साफ सफाई में कमी पाए जाने पर उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाई। अस्पताल में आये सभी मरीजों से मिलकर उनकी बीमारी के बारे में जानकारी ली और कुछ दवाएं भी दिलाई। उन्होंने ने आपातकाल सेवा में लगे कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपना नाम, मोबाइल नंबर जरूर अंकित करें। लैब में तैनात वीरेंद्र वर्मा से कोविड जांच के बारे में जानकारी ली।

गर्भवती महिलाओं की जांच व उनकी सुरक्षा के लिए समय समय पर टीके लगवाने के निर्देश दिए। जांच के दौरान सभी कर्मचारियों से समस्याओं की जानकारी ली। जांच के समय अस्पताल भवन में अग्निशमन सिलेंडर न लगने पर फटकार लगाई। कहा कि अस्पताल कर्मी सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त कर लें। भविष्य में जांच के दौरान कोई कमी मिली तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान मनोज पटेल डा. सुधीर वर्मा, डा. यशवंत राव डा. लालता, डा. चौरसिया,नेत्र विभाग से फार्मासिस्ट संजीव , फार्मासिस्ट अमित सिंह, वीरेन्द्र यादव, मनोज पांडेय, वीरेन्द्र वर्मा, एएनएम, वार्ड ब्वॉय संजय पाठक सहित सभी लोग उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button