उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ मंडल में रोजगार शिविर लगाकर 332 का चयन, मेरठ मंडल में 354

  • हर माह के 21 तारीख को होगा प्लेसमेंट डे

लखनऊ। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार योजना के अन्तर्गत लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है। इस कार्य में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों की आईटीआई में रोजगार मेले तथा अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन कर लोगों को रोजगार देने का कार्य कर रही है। यह जानकारी विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास हरिकेश चौरसिया ने दी।

उन्होंने बताया कि लोगों को रोजगार से जोड़ने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने कार्य निरन्तर किया जा रहा है। इस कड़ी में सेवायोजन, व्यावसायिक शिक्षा एवं एमएसएमई के संयुक्त प्रयास से अब हर महीने की 21 तारीख को प्लेसमेंट डे का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट डे का आयोजन प्रदेश की सभी आईटीआई में आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज 21 मई 2022 को प्लेसमेंट डे का आयोजन में प्रदेश की सभी आईटीआई में आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न कम्पनियों ने प्रतिभाग कर लोगों का चयन किया गया।

हरिकेश चौरसिया ने बताया कि आज आयोजित प्लेसमेट डे के समारोह में लखनऊ मण्डल की 19 कम्पनियों ने प्रतिभाग कर 332 लोगो का चयन रोजगार के लिए किया। उन्होंने बताया कि लखनऊ मण्डल में आईटीआई अलीगंज लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर तथा लखीमपुर खीरी में प्लेसमेट डे का आयोजन किया गया। इसी तरह मेरठ मण्डल में आयोजित प्लेसमेट डे के आयोजन में 20 कम्पनियों ने प्रतिभाग कर 354 लोगों का चयन किया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button