उत्तर प्रदेशलखनऊ

जरूरत पड़ने पर महंगी बिजली भी खरीद सकती है सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने शनिवार को प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती पर आक्रोश जताया। ब्रेक डाउन पर पदाधिकारियों को चेयरमैन ने बताया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है।जरूरत पड़ने पर महंगी बिजली भी खरीदी जाएगी।

प्रमुख सचिव ऊर्जा व पावर कारपोरेशन के चेयरमैन एम देवराज में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी बीच पावर कारपोरेशन ने यह भी एक अहम निर्णय लिया है कि जरूरत पड़ने पर पावर कारपोरेशन पावर एक्सचेंज की अधिकतम सीलिंग रुपया 12 प्रति यूनिट बिजली की खरीद करेगा। अभी कोशिश यही रहेगी कि रोस्टर के मुताबिक प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिलती रहे।

चेयरमैन कॉर्पोरशन ने कहा कि सिस्टम कंट्रोल में लगे अभियंताओं को व्यवस्था संभालने में अपना योगदान देते रहने का निर्देश दिया गया है। गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले पावर कारपोरेशन रुपया सात प्रति यूनिट के ऊपर पावर एक्सचेंज पर बिजली नहीं खरीद कर रहा था लेकिन अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हित में अधिकतम सीलिंग पर भी बिजली खरीदने का जो भरोसा दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button