उत्तर प्रदेशलखनऊ

एलडीए की आंखों में झोंक रहे थे धूल, हुई कार्यवाही

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की आंखों में धूल झोंक कर चुपके से कराये जा रहे कार्य पर एलडीए अधिकारियों ने रोक लगा दी है। सील की कार्यवाही की गयी। मामला नाका थाना क्षेत्र के जैन धर्मशाला रोड का है, जहां बीडी मिश्रा निर्माण कार्य करा रहे थे, लेकिन मानचित्र की स्वीकृति नहीं रही। एलडीए के अवर अभियंता रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बीडी मिश्रा के अनुचित कार्य को रुकवाया गया। सील की कार्यवाही कर उसे पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया है। मौजूदा वक्त में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के सुपुर्द कर कार्यवाही की गयी है।

उन्होंने बताया कि बीडी मिश्रा ने 361 स्क्वायर फीट के स्थान पर मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया। वहीं मौके पर खुदाई करायी गयी और खम्भों का निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया। इससे संबंधित नोटिस पर बीडी मिश्रा ने अपनी ओर से जवाब भी नहीं दिया। इसके बाद एलडीए के चुपके से निर्माण कार्य की योजना बना ली। इसके बाद एलडीए को इसकी जानकारी होने पर कार्यवाही करायी गयी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button