उत्तर प्रदेशलखनऊ

सड़क हादसों को रोकने की दिशा में होगा कार्य : जितिन प्रसाद

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने आज सड़क सुरक्षा कार्यशाला का उद्घाटन कर सभी से सड़क हादसों को रोकने के दिशा में अपनी प्रभावी भूमिका अदा करने के निर्देश दिये। लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सड़क पर होने वाले हादसों को रोकने के दिशा में विभाग नोडल की भूमिका निभायें। जनमानस की सुरक्षा पहली आवश्यकता है। हम सबको सभी की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा को सदैव प्राथमिकता पर रखना है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोनिवि के अधिकारियों ने इस दिशा कुछ काम भी किया है। हादसों की रोकथाम और प्राथमिकी के लिए स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर विभागीय अधिकारियों ने योजना बनायी है। आगे इस को मूर्त रूप देने का प्रयास भी होगा।

उन्होंने कहा कि आगामी 2025 तक सड़क हादसों को आधा करने और 2030 तक हादसों पर पूर्ण रोकथाम लगाने की योजना की दिशा में हमें बढ़ना है। इसके लिए विभागीय योजना में अधिकारियों की चेतना एवं बैठकें होंगी। इस पर परिणाम भी दिया जायेगा। जिससे जनमानस को लोनिवि सुरक्षित कर सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद सड़क हादसों को रोकना है और इसके लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला की गई है। दो सत्रों में कार्यशाला में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और इसे अधिकारी आगे जन उपयोग का विषय बनाएगे। कार्यशाला के अवसर पर विभिन्न अधिकारियों की मौजूदगी में मंत्री जितिन प्रसाद ने स्वयं भी सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह सहित प्रमुख अधिकारीगण मौजूद रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button