उत्तर प्रदेशलखनऊ

फिल्मी दुनिया में काम दिलाने के नाम पर धर्मांतरण

लखनऊ। लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से एक महिला कलाकार ने हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दबीर सिद्दकी की लिखित शिकायत की है। महिला ने अपनी शिकायत में दबीर पर हिन्दू लड़कियों को फिल्मी दुनिया में काम दिलाने के नाम पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है।

पुलिस आयुक्त से महिला कलाकार ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि दबीर सिद्दकी हिन्दू समाज की बच्चियों को प्रलोभन देकर उनका धर्मांतरण कराने, उनको मुस्लिम युवकों के प्रेमजाल में फंसाने तथा उनका यौन शोषण करने व कराने जैसे कार्यो में संलिप्त है। कई बार इस प्रकार के मामलों में लोकलाज के भय से हिन्दू लड़कियों ने अत्याचार को बर्दास्त कर लिया है।

दबीर सिद्दकी ने थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन नामक एक संस्था बनायी है और इसी संस्था के नाम पर हिन्दू लड़कियों को फिल्म लाइन में काम दिलाने का प्रलोभन देता रहता है। इस कार्य में ढेर सारा धन खर्च होता है। आरोप है कि इस कार्य के लिए दबीर को किसी दूसरे देश से भी फंडिंग की जाती है।

इस मामले में पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से इसकी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। प्रारम्भिक जांच में थिएटर एवं फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन नाम से संस्था का लखनऊ के लालकुंआ क्षेत्र में होना पाया गया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस से उसका नाम सार्वजनिक करने से मना किया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button