उत्तर प्रदेशलखनऊ

बाबा धाम बांदा के पर्यटन विकास का कार्य प्रारम्भ

लखनऊ। केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन स्कीम के स्पिरीचुअल सर्किट-3 के अंतर्गत सिमौनी बाबा धाम जनपद बांदा के पयर्टन विकास के लिए 426.77 लाख रूपये की 04 योजनायें स्वीकृत की गयी है। मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड इकाई-13 बांदा के द्वारा इन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं को दिसम्बर, 2022 तक पूरा करना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जनपद बांदा की 04 परियोजनाओं में सिमौनी बाबा पर्यटन काम्पलेक्स, मेला मैदान, सिमौनी बाबा मंदिर एवं कुकिंग साइट तथा रामलीला मैदान से संबंधित समेकित पर्यटन विकास का कार्य अप्रैल, 2020 में स्वीकृत किया गया था।

जयवीर सिंह ने बताया कि सिमौनी बाबा धाम जनपद बांदा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, यहां दूर दराज के श्रद्धालु दर्शनार्थ आते हैं। इसको पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने अप्रैल, 2020 में इसको विकसित करने का निर्णय लिया। इसके तहत इस स्थल के आस-पास सौन्दर्यीकरण के साथ ही पर्यटन विकास के लिए कार्य कराया जा रहा है। इन कार्यों में गुणवत्ता तथा समयबद्धता का ध्यान रखने के लिए यूपीपीसीएल को निर्देश दिये गये हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button