उत्तर प्रदेशकानपुर

बारात में फोटोग्राफर न आने पर दुल्हन ने तोड़ी शादी, वापस लौटाई बारात

कानपुर देहात। जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र में शादी की खुशियों में बनने वाली शहनाई अचानक उस वक्त बंद हो गई जब लड़की पक्ष को पता चला कि वर पक्ष शादी के लिए फोटोग्राफर बुक करके नहीं लाया है। इस बात को लेकर के दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लड़के पक्ष को बिना दुल्हन के ही घर वापस जाना पड़ा।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में शादी टूटने का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हो रहे शादी कार्यक्रम में अचानक कुछ ऐसा हुआ कि खुशियां तनाव में बदल गई। देखते ही देखते लड़की पक्ष ने वर पक्ष के लोगों को बंधक बना लिया और उनसे अभद्रता करने लगे। वहीं इस मामले में वर पक्ष के लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने लोगों को छुड़ाया।

दरअसल, लड़का पक्ष बारात लेकर लड़की के गांव पहुंचा। लड़की के पिता ने उनका भव्य स्वागत किया। सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी द्वारचार के समय लड़का पक्ष से लड़की पक्ष द्वारा शादी में फोटोग्राफर ना आने की बात पूछी गई। जब वर पक्ष ने जवाब दिया कि फोटोग्राफर नहीं आया है तो इसकी जानकारी दुल्हन को हुई।

इस मामूली बात के चलते लड़की ने शादी से इंकार कर दिया और मौके पर वर पक्ष और वधू पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू हो गया। वर पक्ष के लोगों का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों के साथ जमकर अभद्रता की इसके बाद जब पुलिस मौके पर आ गई तब पुलिस द्वारा ही वर पक्ष के लोगों को बचाया गया।

वहीं, लगभग 8 घंटे तक पंचायत होती रही जिसके बाद निष्कर्ष यह निकला कि दोनों ही पक्ष एक दूसरे से लिए हुए सामान को वापस कर दें और शादी नहीं हो सकेगी। इसके बाद बिन दुल्हन के बारात सामान देने के साथ ही वापस लौट गई। दूल्हे ने बताया कि उन्होंने किसी प्रकार की कोई मांग नहीं की थी। लड़की वालों ने उनको एक बाइक तिलक में दी थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था, एक छोटी सी बात को लेकर लड़की पक्ष ने शादी तोड़ दी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button