उत्तर प्रदेशऔरैया

बन्दरों के हमले से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत

औरैया। नगर के मुहल्ला कायस्थान में एक पेड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठा था। इस दौरान बन्दरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो होने के बाद वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने साथ ले गए।

नगर के मोहल्ला कायस्थान में सहकारी संघ के समीप भरत जी दुबे के घर के बाहर लगे पेड़ पर राष्ट्रीय पक्षी मोर बैठा था। जिस पर बन्दरों ने हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। यह घटना रविवार की शाम लगभग 7 बजे की थी, जिसकी सूचना वन विभाग सहित थाने में दी गयी।

सूचना के बाद कोई भी जिम्मेदार मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा। पूरी रात गृहस्वामी मृत राष्ट्रीय पक्षी मोर को कुत्तों से बचाने के लिए जागते रहे। सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर खबर वायरल होने के बाद वन विभाग तथा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मोर को बोरी में भरकर अपने साथ लेकर वन क्षेत्र लेकर गड्डा डालकर कार्रवाई की।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button