उत्तर प्रदेशवाराणसी

आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा बोले,औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाया था

  • ज्ञानवापी में नमाज का क्या काम,बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

वाराणसी। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मंगलवार को कहा कि मथुरा और काशी इतिहास से जुड़ा हुआ है। यहां मंदिरों का अपमान हुआ है। औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाया था। भला ज्ञानवापी में नमाज का क्या काम? काशी में ज्योर्तिलिंग था और ज्योर्तिलिंग है और दुनिया जब तक रहेगी, ज्योर्तिलिंग रहेगा।

एमएस बिट्टा श्री काशी विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में हाजिरी लगाने के बाद काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मीडिया से रूबरू हुए। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे में मिले शिवलिंग को फव्वारा बताने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुझसे बात करें, मैं बताऊंगा कि ये फव्वारा है कि शिवलिंग। उन्होंने मुस्लिम समाज से हाथ जोड़कर अपील की कि उन्हें धर्मनिरेक्षता की मिसाल पेश करनी चाहिए।

ज्ञानवापी मंदिर को तोड़कर इतिहास से खिलवाड़ किया गया। अब मुस्लिम भाई धर्म निरपेक्ष होने का सबूत दें। हर—हर महादेव के उद्घोष के बीच बिट्टा ने कहा कि बाबर के समय से ही मंदिरों का अपमान हुआ । औरंगजेब ने मंदिरों को तोड़वाया। एक सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन मुझे अनुमति देगा तो मैं ज्ञानवापी मस्जिद का निरीक्षण करूंगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button