उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के सभी जिलों में 31 जुलाई तक नियुक्त हो जाएंगे जिलाध्यक्ष: रामाशीष राय

  • रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- विधानसभा संयोजकों की 31 अगस्त तक होगी नियुक्ति

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष रामाशीष राय ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में 31 जुलाई तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी।

राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश के सभी विधानसक्षा क्षेत्रों में 31 अगस्त तक विधानसभा संयोजक नियुक्त कर दिए जाएंगे। हर बूथ पर 10 नौजवान बूथ प्रभारी बनाए जाएंगे। पूरे प्रदेश में अभी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

भाजपा से जुड़े एक सवाल पर रालोद के प्रदेश अध्यक्ष राय ने कहा कि भाजपा के हर छल-कपट से वाकिफ हूं। वहां उच्च पदों पर रह चुका हूं। इसी को देखते हुए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अब मैं भाजपा के हर छल-कपट का जवाब दूंगा।

उन्होंने कहा कि पहले भाजपा कृषि पर बजट का 10 प्रतिशत खर्च करने की बात करती थी, लेकिन हकीकत देखिए तो एक से डेढ़ प्रतिशत तक ही बजट पर खर्च किया जाता है। आज किसान सबसे ज्यादा परेशान है। रोजगार के मुद्दे पर हर व्यक्ति जानता है कि सर्वाधिक फ्राड मनरेगा में होता है, जबकि सरकार मनरेगा को ही रोजगार मानती है और संख्या दिखाती है कि हमने करोड़ों युवाओं को रोजगार दे दिया।

रामाशीष राय 1980 में भाजपा के गठन के साथ ही पार्टी से जुड़ गये थे और 1984 में ब्लाक महामंत्री एवं अध्यक्ष रहे। इसके बाद 1985 में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, 1987 में प्रदेश उपाध्यक्ष, 1991 में भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष और 1994 में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button