उत्तर प्रदेशलखनऊ

ज्यादा मदरसों में अंग्रेजी, हिंदी की शिक्षा नहीं दी जा रही: अनीता अग्रवाल

लखनऊ। राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि मदरसों में बच्चों के साथ अच्छा व्यवहार न आने की शिकायत पर जांच पड़ताल की जा रही है। सामने आया है कि ज्यादा मदरसों में अंग्रेजी, हिंदी की शिक्षा नहीं दी जा रही है।

अनीता अग्रवाल ने कहा कि मदरसों के संबंध में तमाम नियम बने हैं, इससे अलग मदरसों में शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ नियम है। उसमें अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, अरबी जैसे विषयों की शिक्षा देना नियम में है। बावजूद इसके ज्यादातर मदरसे बच्चों को सिर्फ कुरान पढ़ा रहे हैं। अंग्रेजी और हिंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों से बच्चों को दूर रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गत दिनों एक मदरसे में बच्चों से दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया था, इसमें राज्य बाल संरक्षण आयोग को तमाम सबूत मिले हैं। मौजूदा हालात ऐसे हैं कि बहुत सारे मदरसों में नियम का पालन नहीं हो रहा है और बच्चों के साथ गलत आचरण किया जाता है। ये सरासर गलत है। नियम न मानने वाले मदरसों को भी बंद कर देना चाहिए।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button