उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्य सचिव ने किया ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 की तैयारियों का निरीक्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आगामी 03 जून को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 की चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्होंने लामार्टीनियर ग्राउण्ड में बनाये गये हैलीपेड से लेकर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान तक रूट का स्थलीय निरीक्षण किया और इस दौरान प्रकाश में आयी बारीक कमियों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने कहा कि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 की तैयारियों में किसी भी प्रकार कोई कमी नहीं रहनी चाहिये। अवशेष कार्यों को तत्काल पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी-3 में ख्याति प्राप्त औद्योगिक घरानों के उद्योगपति बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे। इसलिये आयोजन स्थल सहित पूरे लखनऊ में साफ-सफाई की बेहतर से बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एअरपोर्ट से आयोजन स्थल तक अतिथियों के पहुंचने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। साथ ही आम नागरिकों के सुगम यातायात का भी बेहतर प्रबंध रहना चाहिए।

इस अवसर पर अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त अरविन्द कुमार, मण्डलायुक्त लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित तैयारियों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button