उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्लोबल सम्मिट में शामिल होकर गौरवान्वित हूं : कुमार मंगलम

  • इन्वेस्टर्स गाउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बिरला समूह के कुमार मंगलम ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की सराहना की

लखनऊ। यह सेरेमनी बहुत ही महत्वपूर्ण मौके पर हो रही है। आज तेजी से बढ़ने वाले इकोनामी में भारत बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। भारत में आज पूरे विश्व में अपना नाम रोशन कर रहा है। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। यह ग्लोबल सम्मिट में शामिल होकर मैं भी गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। यह बातें कुमार मंगलम बिरला ने कहीं। वे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इन्वेस्टर्स गाउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं यहां 40 हजार करोड़ सीमेंट आदि की कंपनियों में खर्च करूंगा। मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली से भी बहुत प्रभावित हूं। यहां के सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योग जगत को बहुत सहुलियत हुई है। इससे यहां पर बिजनेस करना आसान हो गया है। पिछले समय में यहां पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जैसी सड़कों को हो जाने से यातायात सुविधा में भी काफी वृद्धि हो गयी है। कुमार मंगलम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की कार्यशैली को देखकर लगता है कि निश्चय ही भारत और उप्र अपने इकोनामी लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button