उत्तर प्रदेशवाराणसी

कश्मीर में हो रही हिंसा को लेकर कांग्रेस मुखर, गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग

  • पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय राय ने तंज कसा, शांति बहाली का दावा झूठ से ज्यादा कुछ नहीं

वाराणसी। कश्मीर में लगातार बढ़ रही हिंसा, कश्मीरी पंडितों, हिंदुओं का पलायन को लेकर कांग्रेस मुखर है। केन्द्र सरकार पर तंज कसते हुए पार्टी ने कहा कि कश्मीर में शांति बहाली का दावा मोदी सरकार और भाजपा के झूठ से ज्यादा कुछ नहीं है। शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री अजय राय ने केन्द्र सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि कश्मीर में हो रही हिंसा पर भाजपा की चुप्पी क्यों?। लगातार हत्याओं से कश्मीर में कश्मीरी पंडितों, हिंदुओं का पलायन शुरू हो गया है।

श्रीनगर एयरपोर्ट, स्टेशनों पर, सड़कों पर पीड़ित परिवारों की भीड़ है। कश्मीर फाइल्स महज झूठा एजेंडा था। बात एकदम स्पष्ट है आरएसएस-भाजपा को सिर्फ़ कुर्सी से प्यार है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कश्मीर में आम लोग आतंकवादियों के हाथों मारे जा रहे हैं। देश के गृह मंत्री फिल्म प्रमोशन कर और आईपीएल मैच देखकर मजा ले रहे हैं। केंद्र में भाजपा की सरकार है। बैंक मैनेजर, टीचर और कई मासूम लोग रोज़ मारे जा रहे हैं, कश्मीरी पंडित पलायन कर रहे हैं। जिनको इनकी सुरक्षा करनी है, उनको फिल्म के प्रमोशन से फुर्सत नहीं है। भाजपा ने कश्मीर को सिर्फ अपनी सत्ता की सीढ़ी बनाया है।

कश्मीर फाइल्स के नाम पर भ्रामक प्रचार के जरिये घड़ियाली आंसू बहाने वाले भाजपाई आज दुबके हुए हैं। सिर्फ झूठ पाखण्ड, सच्चाई को छिपाकर देश का अमन चैन बिगाड़ कर इतिहास को दोष देना भारतीय जनता पार्टी की नीति बन गई है। कहा कि सच्चाई यह है की आज कश्मीरी पंडित रो रहे है अपने सांसों की भीख मांग रहे है। उन्होंने गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग कर कहाकि जबसे भाजपा कश्मीर में आई है तब से वहां की स्थिति अनियंत्रित है। टीवी चैनलों की खरीद-फरोख्त कर, इंटरनेट सेवा बाधित कर वहां की सच्चाई छिपाई जा रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button