उत्तर प्रदेशलखनऊ

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी : प्रदर्शनी में दिखी रक्षा क्षेत्र के आत्मनिर्भरता की झलक

  • ब्रह्मोस सहित कई वेपन सिस्टम का किया गया प्रदर्शन
  • लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल का किया जाएगा निर्माण

लखनऊ। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में लगी प्रदर्शनी में रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, तकनीकी उत्पादन की तरफ देश के बढ़ते कदम की झलक दिखी। प्रदर्शनी में सेना के तमाम हथियार और उपकरण को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में ब्रह्मोस मिसाइल आकर्षण का केंद्र रही, जिसका निर्माण लखनऊ में शुरू होने वाला है।

लखनऊ के कानपुर रोड पर ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट और डीआरडीओ लैब का निर्माण किया जा रहा है। ब्रह्मोस यूनिट के लिए 80 हेक्टेयर से अधिक भूमि उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया के तहत लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर की शुरुआत की है। डीआरडीओ दोनों प्रोजेक्ट के लिए 10000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रहा है। इससे न सिर्फ भारत की सैन्य क्षमता बढ़ेगी, बल्कि लघु, सूक्ष्म व बड़े उद्योगों को काम भी मिलेगा। साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।

इसके साथ ही प्रदर्शनी में आकाश, नाग, अस्त्र, एमपीएटीजीएम, कानकर्स एम-एटीजीएम, लाइट वेट टारपीडो सिस्टम के माडल भी प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में जल, थल और वायु सेना की शक्ति देखने को मिली। कार्यक्रम में आए मेहमानों ने रक्षा से जुड़े स्टालों में काफी रुचि दिखाई।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button