उत्तर प्रदेशलखनऊ

एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि की परीक्षा में होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

  • 25 जून तक चलेगी परीक्षा, एक लाख 15 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर स्नातक एवं परास्नातक के रेगुलर एवं कैरीओवर की परीक्षा चार जून यानी शनिवार से शुरू हो रही है, जो 25 जून तक चलेगी। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 117 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में करीब एक लाख 15 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए हर केंद्र पर दो आब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं। खास ये है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की उपस्थिति फेस बॉयोमेट्रिक से होगी। पहले परीक्षा 25 मई से 15 जून के बीच प्रस्तावित थी, लेकिन प्रोजेक्ट वर्क और पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए समय देने के संस्थानों और छात्र-छात्राओं के आग्रह पर परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया था।

कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र के निर्देशन में परीक्षा की शुचिता को बनाये रखने के लिए हर सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर विश्वविद्यालय से नजर रखा जाएगा। जिससे कि परीक्षा के दौरान नकल न होने पाये। परीक्षा की सुचिता को बनाये रखने के लिए हर केंद्र पर दो-दो आब्जर्वर की तैनाती की गयी है। परीक्षा के दौरान आब्जर्वर केंद्र पर रहेंगे। पूरे प्रदेश में परीक्षा के लिए 117 केंद्रों का निर्धारण किया गया है, जिस पर करीब 1 लाख 15 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विश्वविद्यालय में परीक्षा के लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button