उत्तर प्रदेशवाराणसी

अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी

वाराणसी। ज्ञानवापी परिसर में एडवोकेट कमिश्नर के सर्वे के दौरान मिले शिवलिंग जैसी आकृति की पूजा करने से रोके जाने पर नाराज होकर श्री विद्यामठ में अनशनरत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। अन्न-जल त्याग करने से पिछले 24 घंटे में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का तीन किलो वजन घट गया है। उनके गिरते स्वास्थ्य को देख श्री विद्यामठ में रहने वाले बटुकों और संतों के साथ श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ गई है।

आश्रम के प्रवक्ता संजय पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह 8:30 बजे से ही स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अन्न-जल त्याग दिए। उनका स्वास्थ निरन्तर गिरता जा रहा है। उनका वजन 3 किलो वजन घट गया है और सुगर लेवल 44 चला गया है। 40 से कम सुगर लेवल जाने पर खतरा उत्पन्न हो जाता है।

मठ में ब्रह्मचारी हृदयानंद जी स्वामिश्री के स्वास्थ एवं शक्ति के लिए 1008 बार साष्टांग दंडवत प्रणाम कर रहे हैं। उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना को लेकर शाम 4 बजे से सामूहिक सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ भी आयोजित किया जाएगा। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, ज्योतिष एवं द्वारका-शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य प्रतिनिधि हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button