अयोध्याउत्तर प्रदेश

आदित्य ठाकरे 15 जून को करेंगे श्रीराम लला के दर्शन : संजय राऊत

  • तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे सांसद संजय राऊत, मंत्री एकनाथ शिंदे

अयोध्या। श्री रामजन्म भूमि में विराजमान श्रीरामलला का 15 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पुत्र आदित्य ठाकरे दर्शन करेंगे। उनके प्रस्तावित अयोध्या दौरे की तैयारी को लेकर सोमवार को शिव सेना के सांसद संजय राऊत, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एक नाथ शिंदे ने पंचशील होटल में पत्रकारों को जानकारी दी।

बृजभूषण शरण सिंह के राज ठाकरे विरोध के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि शिवसेना और बृजभूषण में कोई डील नहीं हुई है। बृजभूषण किसी के दबाव में नहीं आते, वे पहलवान आदमी हैं। श्री राऊत ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार हो रहा है और भाजपा बयानबाजी कर रही है।

सांसद संजय राऊत ने कश्मीरी पंडितों की स्थिति को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि कश्मीर से विस्थापित कश्मीरी पंडितों के लिए महाराष्ट्र सरकार हर संभव मदद करेगी। अन्तर-राष्ट्रीय स्तर पर छीछालेदर के बाद भाजपा ने दो प्रवक्ताओं को निष्कासित किया। सांसद ने कहा कि अयोध्या आकर ऊर्जा मिलती है।

15 जून को आदित्य ठाकरे का आगमन कोई राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं विशुद्ध धार्मिक यात्रा है। वे यहां रामलला के दर्शन के बाद सरयू आरती में शामिल होंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी के दोनों प्रत्याशी जीतेंगे। इसे लेकर भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही है। ज्ञानवापी मामले में कहा कि अदालत का फैसला मान्य होगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button