उत्तर प्रदेशलखनऊ

कला प्रेमियों के लिए लगी चित्रों की प्रदर्शनी

  • लखनऊ के कैसरबाग स्थित उ.प्र राज्य ललित कला अकादमी में प्रदर्शन हुई शुरू

लखनऊ। उ.प्र. राज्य ललित कला अकादमी की कला वीथिका में मंगलवार से विक्रय कला प्रदर्शनी शुरू हुई। अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने दीप प्रज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शन का आयोजन युवाओं में कला क्र प्रति रूचि उत्पन्न करने के लिए किया गया है।

अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने बताया कि समय-समय पर राज्य ललित कला अकादमी की ओर से प्रदर्शनी आयोजित की जाती रही है। ऐसी स्थिति में देश-विदेश के कलाकारों की सहभागिता के पश््चात अपनी कृतियों को वापस न ले जाने की स्थिति में उन कृतियों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी की जाती है। कला प्रेमी अपने संस्थानों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों व अतिथि गृहों की साज-सज्जा के लिए पेंटिंग खरीद ले जाते है। वह बताते हैं कि प्रदर्शनी कृतियों की बिक्री न्यूतम् मूल्य पर बिकती है।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में वर्तमान में वरिष्ठ, युवा एवं स्वर्गीय कलाकारों की कृतियों को रखा गया है। इस अवसर पर अकादमी के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र मिश्र, सर्वेंश मिश्रा, प्रेम नारायण तिवारी, अजित सिंह, वरिष्ठ कलाकार प्रदीप सिंह टोनी सहित अन्य कला प्रेमी उपस्थित थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button