उत्तर प्रदेशलखनऊ

डॉ. पवनपुत्र बादल ने की राष्ट्रपति से भेंट, बुन्देलखंड के विकास पर चर्चा

लखनऊ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं बुन्देलखंड विकास बोर्ड के सदस्य डॉ. पवन पुत्र बादल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट की। इस अवसर पर डॉ. बादल ने राष्ट्रपति को साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित एवं साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीधर द्वारा लिखित पुस्तक ‘देश परदेश’ की प्रति भेंट की।

डॉ. बादल ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि राष्ट्रपति से बुन्देलखंड के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा राष्ट्रपति ने साहित्य परिषद के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी भी ली। उल्लेखनीय है कि डॉ.बादल राष्ट्रधर्म मासिक पत्रिका के प्रबंध संपादक भी हैं। राष्ट्रधर्म पत्रिका से राष्ट्रपति कोविंद का पुराना जुड़ाव है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button