उत्तर प्रदेशलखनऊ

वैवाहिक जीवन की डोर में बंधी 51 कन्याएं

  • लखनऊ के सरोजनी नगर में किया गया सामूहिक विवाह
  • मैं तो छोड़ चली बाबुल का देश, पिया का घर प्यारा लगे…
  • 51 कन्याओें ने अपने पिया के गले में वरमाला डालकर उन्हें अपना जीवन साथी चुना

लखनऊ। रविवार को मानव एकता एसोसिएशन और महन्त अवैद्यनाथ चौरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से लखनऊ के सरोजनीनगर में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह हुआ, जिसमें 51 कन्याओं ने अपने जीवन साथी को चुना। विवाह के साथ ही नव विवाहित जोड़ों ने कन्या भ्रूण हत्या न करने और नशामुक्ति का संकल्प लिया।

भव्यता के साथ हुए इस वैवाहिक समारोह में सभी दूल्हें बैण्डबाजों के साथ विवाह स्थल पर पहुंचे, जहां उनकी जीवन संगिनियां इंतजार कर रही थीं। विवाह स्थल पर बारात सहित दूल्हों का द्वारचार हुआ। बाद में कन्याओं ने वर को जयमाला पहना दी। तत्पश्चात मण्डप में विवाह की रस्में पूरी हुई। शाम को सभी नवविवाहित कन्याओं की विदाई हुई।

समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष एलपी सिंह, महन्त अवैद्यनाथ चौरिटेबिल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौरव वर्मा, मोहित मिश्रा, समाजसेवी आशीष गुप्ता, ज्योति वर्मा, कन्हैया शर्मा, मीरा शुक्ला, अंकिता अवस्थी, जयकरन सिंह सहित कई प्रमुख लोगों ने विवाहित जोड़ों के सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी। नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी से जुड़े घरेलू सामानों को उपहार में दिया गया।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button