उत्तर प्रदेशलखनऊ

विज्ञान विहार में हुआ सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन

लखनऊ। त्रिवेणी नगर की विज्ञान विहार कालोनी में युवा जनशक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में सर्वेश्वर महादेव मंदिर में सुंदरकांड एवं भंडारे  का आयोजन हुआ।  युवा जनशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने हर वर्ष की भांति मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद वरिष्ठ गणमान्य जन को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

तत्पश्चात अलीगंज के अनाथालय से आई कन्याओं से हनुमान भक्तों को भंडारे का प्रसाद वितरित कराया।  भंडारे में त्रिवेणी नगर पार्षद मुन्ना मिश्रा, समाजवादी नेता दीपक रंजन, भाजपा नेता  मनोहर सिंह, संघ के वयोवृद्ध कार्यकर्ता ओमकारनाथ श्रीवास्तव, मनीष हिंदवी, दिलीप यशवर्धन, आर.आर. कालेज के संस्थापक अनिल अग्रवाल, काँग्रेस नेता अजय श्रीवास्तव “अज्जू”, प्रसपा नेता और समाज सेवी अजय त्रिपाठी एवं अन्य सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button